Lokayukta Action : 18,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : 18,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Action : मप्र के लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर रिश्वत लेते हुए शासकीय सेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, इस बार एक नहीं दो शासकीय सेवक रिश्वत लेते हुए पकड़ में आये हैं,  इनमें से एक पटवारी और दूसरा उसका कंप्यूटर ऑपरेटर है, लोकायुक्त ने दोनों को 18,000/- रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा है।

सागर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक  योगेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्ना जिले की रेपुरा तहसील में रहने वाले उमेश कुमार प्रजापति ने उनके कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था, जिसमें उसने पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा रिश्वत मांगे जाने की बात कही थी।

आवेदक उमेश कुमार ने बताया था कि उसे अपने पक्षकारों गनेश लोधी, चेतराम लोधी, रायचंद लोधी के बी पी एल कार्ड बनवाने थे जिसके बदले पटवारी रेपुरा खास हल्का नंबर 30 राम अवतार वर्मा द्वारा 20,000/- की रिश्वत की मांग की गई थी। पटवारी ने इस काम के लिए 2000/- रुपये पूर्व में अपने कंप्यूटर ऑपरेटर भागीरथ सेन को दिलवा दिए थे।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस सागर ने इसकी तस्दीक की और पटवारी एवं आवेदक उमेश कुमार की बातचीत को रिकॉर्ड कराया जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई, पटवारी ने आज शेष राशि 18,000/- रुपये के साथ आवेदक को पटवारी कार्यालय रेपुरा बुलाया।

तय समय पर लोकायुक्त की टीम आवेदक के साथ पटवारी कार्यालय रेपुरा पहुँच गई, आवेदक उमेश कुमार ने रिश्वत की शेष  बची राशि 18,000/- रुपये पटवारी  राम अवतार वर्मा के कहने पर कंप्यूटर ऑपरेटर भागीरथ सेन को दे दी और बाहर इंतजार कर रही लोकायुक्त की टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने पटवारी कार्यालय में छापा मारकर दोनों को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews