एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, गैस रिसाव से ग्रामीणों मे दहशत, इलाका सील

एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, गैस रिसाव से ग्रामीणों मे दहशत, इलाका सील

 सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार देर रात एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया| हादसे के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा| सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए, ग्रामीणों को टैंकर से दूर रहने की हिदायत दी| वही बीना से रिफाइंड एक्सपर्ट भी बुलाए गए| प्रशासन ने दो किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। शनिवार दोपहर एक बजे तक बीना रिफाइनरी से आई रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में जुटी थी।

जानकारी अनुसार घटना रहली के जैतपुर कोपरा गांव की है| शुक्रवार देर रात यहाँ एक तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमे से गैस का रिसाव होने लगा| हादसे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या मे ग्रामीण वह जमा हो गए| ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सुचना दी| सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थि​ति को संभाला। 

वहीं, गैस रिसाव रोकने के लिए बीना से रिफायनरी से एक्पर्ट बुलाये गए। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस तैनात है| जैतपुर कोपरा गांव के आसपास लोगो को आग जलाने से रोका लगा दी है। ग्रामीणों को दूर रखा गया है। इधर हादसे के बाद गैस रिसाव होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैै। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews