अपनी ही सरकार पर फिर आक्रामक हुई विधायक रामबाई, जमकर सुनाई खरी-खोटी

अपनी ही सरकार पर फिर आक्रामक हुई विधायक रामबाई, जमकर सुनाई खरी-खोटी

सागर।एक कार्यक्रम में शिरकत करने सागर पहुंची बसपा विधायक रामबाई परिहार ने अपनी ही सरकार पर एक बार फिस से जमकर निशाना साधा है। रमाबाई ने कहा की कांग्रेस ने बाबा साहब के सिद्धांतों के साथ अत्याचार किया है। कांग्रेस ने दलित वर्ग के लोगों को कभी सम्मान नहीं दिया। और ये सब वोट बैंक के लिए किया जा रहा है। ये कोई पहली दफा नहीं है जब रामबाई ने अपने ही सरकरा पर निशाना साधा हो इससे पहले भी रामबाई ने कई बार सरकार पर अक्रामक हो चुकी हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि रामबाई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ भी की है। दरअसल सागर में संत रविदास महाकुंभ  का आयोजन करने जा रही है। 9 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत बड़ी संख्या में दलित वर्ग के लोग शिरकत करेंगे। बता दें, कांग्रेस सरकार सागर में दलित युवक धन प्रसाद की मौत के बाद संत रविदास महाकुंभ के तौर पर बड़ा आयोजन करने जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews