सागर में मोतीनगर थाना पुलिस ने पकड़ी एक लाख से अधिक की 30 पेटी अवैध शराब

सागर में मोतीनगर थाना पुलिस ने पकड़ी एक लाख से अधिक की 30 पेटी अवैध शराब

सागर । Sagar News जिले में अवैध शराब (Illegal liquor) का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है | अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह पर लगातार शिकंजा कसते हुए सागर पुलिस (Sagar Police) छापामार और वाहन चेकिंग अभियान चला रही है| इसी दौरान मोतीनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीना की ओर से आ रही एक लग्जरी इनोवा गाड़ी की तलाशी ली,जिसमें पुलिस को 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जिसकी बाजार में कीमत करीब ₹122000 बताई जा रही है।

मोतीनगर थाना टीआई सतीश सिंह ने अपने दल के साथ सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीना की ओर से आ रही इनोवा कार जो कि इंदौर पासिंग बताई जा रही है | जिसका नंबर MP 09 HE 5655 थैंक्स चेकिंग के दौरान रोका तलाशी लेने पर गाड़ी में करीब 30 पेटी अवैध शराब बरामद हुई शराब को ले जा रहे दो आरोपी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं | जिनकी उम्र 19 और 20 साल बताई जा रही है पुलिस से आरोपियों से पूछताछ की इस दौरान दोनों आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों सहित कार और अवैध शराब जप्त कर थाने में जमा कर ली है एवं वाहन मालिक सहित अवैध शराब से जुड़े अन्य लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews