नर्सों ने की जबरन ड्यूटी कराने की शिकायत, एक नर्स के पॉजिटिव आने पर भी नहीं कराई जा रही जांच

नर्सों ने की जबरन ड्यूटी कराने की शिकायत, एक नर्स के पॉजिटिव आने पर भी नहीं कराई जा रही जांच

सागर/मनीष तिवारी

लॉक डाउन के दौरान बाहरी लोगों को अपने अपने ज़िले में आने की छूट मिलने के बाद सागर के के टीबी हॉस्पिटल स्थित कोरोना जाँच केंद्र में लोगो की भीड़ उमड़ रही है। सैंकडों लोगों के एक साथ इकट्ठा होने से टेस्टिंग में समय भी बहुत ज़्यादा लग रहा है। कई लोग तो 24 से 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अपनी रिपोर्ट के लिए भटकते नज़र आ रहे हैं। यहां फैली अफरातफरी की खबर जब सागर विधायक शैलेन्द्र जैन को लगी तो विधायक अपने कुछ सहियोगियों के साथ टीबी हॉस्पिटल पहुँचे जहाँ उन्होंने हालात का जायज़ा लिया और लोगों को गर्मी से राहत के लिए फल और छाँछ वितरित किया। विधायक ने जाँच की प्रक्रिया सरल करने और व्यवस्थित करने के विषय में अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की।

वहीं इस दौरान सागर के खुरई रोड स्थित भाग्योदय हॉस्पिटल की कई नर्स अस्पताल प्रबंधन की मनमानी और लापरवाही की शिकायत लेकर टीबी हॉस्पिटल स्थित कोरोना जाँच केंद पहुँची, जहाँ उन्होंने अपनी जाँच की गुहार लगाई। उनके अनुसार भाग्योदय अस्पताल प्रबंधन न तो उनका कोरोना टेस्ट करवा रहा है बल्कि उनसे जबरन ड्यूटी करवा रहा है जबकि भाग्योदय में कार्यरत उनका साथी मेल नर्स हाल ही में संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद वहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें जाँच का आश्वासन दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews