
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक 80 साल के बुजुर्ग को पड़ोसियों द्वारा डंडे से पीटने का मामला सामने आया है, पीड़ित बुजुर्ग ने अपने पोते के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने का भरोसा दिलाया है।
सागर जिले के सुरखी थाने पर खड़े 80 साल के वृद्ध कंछेदी राठौर ने पुलिस में अपने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है उन्होंने घटनाक्रम बताते हुए कहा कि उनके पड़ोसी उनकी जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं वे बिना किसी बात के झगड़ा करते हैं।
खेत में छोड़ी भैंसे रोका तो मारा डंडा
बुजुर्ग ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रामेश्वर राठौर, गोविन्द राठौर ने मेरे खेत में खड़ी फसल पर अपनी भैंसे चरने के लिए छोड़ दी मैंने रोका तो झगड़ा करने लगे उनके परिवार के लोग आ गए, गाली गलौज करने लगे और उन्होंने मेरे हाथ में डंडा मार दिया।
कई बार किया झगड़ा, पुलिस में शिकायत
बुजुर्ग के पोते प्रशांत ने बताया कि उनके पास में रहने वाला राठौर परिवार हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं , दबंगई दिखाते हैं बिना किसी बात के झगड़ा करते हैं, मेरे 80 साल के दादा ने उन्हें भैंसे चराने से रोका तो उन्होंने डंडा मार दिया, उसने बताया कि पहले भी हमने पुलिस थाने में शिकायत की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”1115779637″]
[dgv_vimeo_video id=”1115779778″]
[dgv_vimeo_video id=”1115779888″]
सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

