सुरखी में युवती के आत्महत्या मामले में गरजे प्रीतम लोधी, पुलिस बल रहा तैनात

सुरखी में युवती के आत्महत्या मामले में गरजे प्रीतम लोधी, पुलिस बल रहा तैनात

Surkhi News: सुरखी थाना अंतर्गत विगत दिनों युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी और अंतिम संस्कार के दूसरे दिन युवती के परिजनों और समाजजनों ने सुरखी थाना पहुंचकर कुछ युवकों के खिलाफ इसी मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। जिस पर सुरखी थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने दो युवकों शुभम गौतम और आदर्श गौतम सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों कोर्ट में पेश किया था। यहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया था।

[dgv_vimeo_video id=”773016926″]

[dgv_vimeo_video id=”773017339″]

इसी बीच ओबीसी महासभा और लोधी क्रांति सेना सहित अन्य संगठन मृतका युवती के परिजनों से मिले और परिजनों ने घटना के बारे बताया तो सभी में आक्रोश फैल गया। इसके बाद 20 नबंवर को सुरखी चौक मैदान में जंगी प्रदर्शन किया गया। जिसमें लोधी समाज के नेता प्रीतम लोधी, डॉ वीरेन्द्र लोधी, एडवोकेट देवेन्द्र लोधी, रजनी कुशवाहा सहित अनेकों गांव के विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए और सरकार एवं परिवहन मंत्री पर आरोपियों को संरक्षण देने एवं मंत्री के दबाव में पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने के भी आरोप लगाए। इस दौरान यह बात भी बार-बार दोहराई गई कि जब अन्य मामलों के आरोपियों के घर, भवन और दुकानें ध्वस्त कर दी जाती है, तो आरोपी के अवैध निर्माण जो सुरखी पुलिस थाने के सामने है। जिसमें दुकानें बनाकर किराये से दी गई है जो शासकीय भूमि पर बनी है उनकों क्यों नहीं तोडा गया।

साथ ही यह भी आरोप लगाया कि आरोपी मंत्री के खास समर्थक हैं इसलिए आरोपियों को और अवैध निर्माण को मंत्री के संरक्षण के चलते बचाया जा रहा है। ये भी कहा गया कि मृतका के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ है और उसके साथ आरोपी पिछले डेढ साल से गलत काम कर रहे थे और घटना के दिन आरोपियों ने मृतका के गांव में जाकर विवाद करके और हथियार लहराकर दहशत फैलाई थी। इस दौरान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन आरोपियों को मंत्री गोविंद राजपूत का समर्थन प्राप्त है इसलिए प्रशासन और पुलिस दबाव के चलते सही कार्यवाही नहीं कर रही है। साथ ही प्रीतम लोधी ने यह भी कहा कि अगर इस मामले में सही और निष्पक्ष कार्यवाही नहीं हुई तो मैं पदयात्रा करके दिल्ली तक जाऊंगा और प्रधानमंत्री के समक्ष इस बात को रखूंगा और मेरे साथ पांच हजार युवक पदयात्रा करेंगे। हांलांकि, इस दौरान जिस तरह से भारी जन समुदाय उमडा था पुलिस और प्रशासन भी अपनी पूरी तैयारी से भारी संख्या में मुस्तैद था।

सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews