सलाना सिर्फ 2 रुपये कमाता है यह परिवार, तहसीलदार ने जारी किया आय प्रमाण पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल, देखें खबर

जनवरी में जारी हुए एक आय प्रमाण पत्र से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। तहसीलदार द्वारा जारी इस इनकम सर्टिफिकेट में एक परिवार की आय सिर्फ 2 रुपये है।
sagar news

Sagar News: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला आय प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें एक परिवार की वार्षिक आय मात्र 2 रुपये है। यह मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले का है। जहां बंडा तहसील ने 2 रुपये सलाना इनकम वाले इस सर्टिफिकेट को जारी किया है।

यह इनकम सर्टिफिकेट 8 जनवरी 2024 को जारी किया गया है। जो अब वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह कि इसपर तहसीलदार ने भी हस्ताक्षर किए हैं। सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर कोई परिवार महज दो रुपये जरूरतों को पूरा कैसे कर रहा है।

क्या है मामला?

दरअसल, इनकम सर्टिफिकेट बांडा तहसील सागर द्वारा जारी गया है। बलराम चादर, निवासी घोंघरा, बांडा द्वारा आवेदन पत्र में 40 हजार रुपये इनकम इनकम बताई गई थी। लेकिन लोक सेवा केंद्र के संचालक ने 40 हजार  की जगह 2 रुपये इनकम दर्ज कर दी। लोक सेवा केंद्र द्वारा की गई इस गड़बड़ी पर किसी का ध्यान भी नहीं गया न ही किसी ने सुधार करने की कोशिश की। तहसीलदार ज्ञानचन्द्र राय ने भी बिना देखे इस पर हस्ताक्षर कर दिए।

प्रशासन पर उठे कई सवाल

इस प्रमाण पत्र ने प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कर्मचारियों पर लापरवाही से काम करने का आरोप भी लगा रहे हैं। इस मामले को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि कर्मचारी काम को हड़बड़ी में निपटने के चक्कर में दस्तावेजों को क्रॉस चेक भी नहीं करते। तभी तो इनकम सर्टिफिकेट की प्रक्रिया में किसी का भी ध्यान गलतियों पर नहीं गया। यहाँ तक की खुद तहसीलदार ने भी इसे देखने की जरूरत नहीं समझी

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews