Sagar News : पुलिस ने पकड़ी खेत में लहलहा रही गांजे की फसल, 17 पौधे किए जब्त

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। वहीं आरोपी भूपेंद्र को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Sagar News : मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थ का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध मादक पदार्थ कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, सागर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। मालथौन थाना पुलिस ने घर के बांडे में गांजे की खेती करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बांडे से 17 गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम परसोन में आरोपी भूपेंद्र खंगार अपने बाड़े में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे लगाए हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। पुलिस ने भूपेंद्र खंगार के बांडे में दबिश दी। जहां पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाड़े से 17 नग हरे गीले गांजे के पौधे वजनी करीब 3 किलो 680 ग्राम कीमती करीब 20 हजार रुपए जब्त किए।

मालथौन पुलिस ने बताया कि गांजा मिलने पर पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पिता कंछेदी खंगार निवासी ग्राम परसोन को गिरफ्तार किया। थाने लाकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। वहीं आरोपी भूपेंद्र को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews