MP में रिटायर्ड सैनिक, पत्नी और बेटे का शव मिलने से सनसनी, फर्श पर बिखरा था खून

MP में रिटायर्ड सैनिक, पत्नी और बेटे का शव मिलने से सनसनी, फर्श पर बिखरा था खून

सागर।मनीष तिवारी।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया क्षेत्र के आनंद नगर में एक रिटायर्ड सैनिक रामगाेपाल पटेल (40), उनकी पत्नी भारती (35) व छाेटे बेटे आदर्श उर्फ छाेटू (16) की सड़ी-गली लाश एक ही कमरे में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की खबर पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि तीनाें के मुंह व नाक से निकला खून फर्श पर पड़ा था। बड़ा बेटा विकास पटेल (18) गायब है। पुलिस को उस पर हत्या का संदेह है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना मकरोनिया थाना क्षेत्र के आंनद नगर की है जहाँ आर्मी से रिटायर राम गोपाल पटेल उसकी पत्नी आशा पटेल और नाबालिग छोटे बेटे आकाश का शव घर में पड़ा मिला है, शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। जबकि तीनों के कत्ल का आरोप मृतक राम गोपाल के बड़े बेटे विकास पर लग रहा है। पुलिस को घटना स्थल से एक ख़त भी बरामद हुआ है जो आरोपी विकास का लिखा बताया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस विकास को कातिल बता रही है।

पुलिस के अनुसार तीनों को ज़हर देकर मारा गया है हालांकि हत्या की वजह अभी साफ़ नहीं हुई है। वहीं रामगोपाल के सहकर्मी के अनुसार वह 23 जनवरी से ड्यूटी पर नहीं गया जबकि उसका फोन भी बंद है, दो दिनों पहले जब वह राम गोपाल के घर पहुंचा तो उसके घर ताला लगा था और घर के पास खड़े उसके बड़े बेटे ने रामगोपाल के देवरी जाने की बात कही थी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर जांच शुरु कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews