
Sagar News : मध्यप्रदेश के सागर जिले के सुरखी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 75 लाख की चोरी का खुलासा किया है। बता दें कि चोरों ने 14 कार्टून उठाकर सडक पर फेंककर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 651 /22 धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया था और उनकी तलाश शुरू कर दी थी और आखिरकार पुलिस को आज सफलता मिल ही गई।
हाईवे के पास का मामला
दरअसल, मामला सागर जिले के सुरखी क्षेत्र में हाईवे के पास का है। जहां बीते 4 दिसंबर को चलते हुए कंटेनर MH 04 JU 7836 में चढकर चोरों ने 14 कार्टून उठाकर सडक पर फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 651 /22 धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बता दें आरोपियों ने यह समझकर कार्टून चुराए थे कि उसमें कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान या महंगे मोबाइल होंगे लेकिन इन कार्टूनों में कीमती दवाइयां भरी हुई थी।
इस प्रकार आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं, पुलिस ने सभी मेडिकल कारोबारियों से कहकर रखा था कि कोई भी ऐसा व्यक्ति दवा बेचने आए तो पुलिस को सूचना दें। इधर पुलिस ने अपने मुखबिर भी तैनात कर रखे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अशोक चौरसिया के निर्देशन में सुरखी थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया ने अपनी टीम गठित की। जिसमें सहायक उप निरीक्षक विमल परस्ते आरक्षक 1160 कमलेश गुर्जर, आरक्षक 1038 जितेंद्र परते को शामिल करते हुए इंदौर-देवास बायपास रोड पर TCL होटल के पास पहुंचे। जहां आरोपी ईश्वर और उसके साथी बादल को पकड लिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”782065244″]
चोरी का सामान किया जब्त
जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई और उनके बताए स्थान से चोरी माल भी बरामद कर लिया गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें ऐंसे गिरोह हाइवे पर और खासकर घाटियों के पास ज्यादा सक्रिय रहते। जहां गाडियों की स्पीड कम हो जाती है, वहां चलती गाडियों पर चढ जाते हैं और गाडियों में लदे हुए सामान को सडक पर फेंक लेते हैं और अपने कब्जे में लेकर उन्हें दूसरी जगह ले जाकर बेंच देते हैं।
सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

