आखिर क्यों पुलिस गांजा, स्मैक, अफीम लेकर पहुंची मैहर सीमेंट प्लांट

आखिर क्यों पुलिस गांजा, स्मैक, अफीम लेकर पहुंची मैहर सीमेंट प्लांट

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मैहर सीमेंट वर्क्स में मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया, दरअसल एनडीपीएस के विभिन्न मामलों में पकड़े गए नशीले पदार्थों को कोर्ट की स्वीकृति के बाद एडीशनल डीजी उमेश जोगा के निर्देश पर जोन के सभी 5 जिलों में नष्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें… दक्षिण कोरिया : हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, एक साथ 50 लोगों को आया हार्ट अटैक, करीब एक लाख लोग थे पार्टी में मौजूद

नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ संबंधी 37 अपराध, अवैध शराब के 2702 अपराध एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 419 लोगों पर कार्रवाई हुई है। एडीजीपी उमेश जोगा जबलपुर जोन एवं ड्रग विनष्टीकरण कमेटी की मौजूदगी में कुल 188 प्रकरणों का जप्तशुदा मादक पदार्थ 2389 किलो गांजा, 621 ग्राम स्मैक, 70 ग्राम अफीम का मैहर सीमेंट वर्क्स मैहर में विनष्टीकरण किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 2 अक्टूबर से लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थ, शराब, हुक्का बार संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। नशा माफिया पर चल रही कार्रवाई की प्रतिदिन मॉनिटरिंग डीजीपी सुधीर सक्सेना स्वयं कर रहे हैं।
इसी क्रम में जबलपुर आईजी उमेश जोगा ने डीआईजी एवं 5 पुलिस अधीक्षकोंं के साथ बैठक कर अवैध नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जोन के जिलो में दिनांक 28 अक्टूबर 2022 तक एनडीपीएस के 37 प्रकरणों में मादक पदार्थ गांजा एवं स्मैक पकड़ा गया। आबकारी अधिनियम के 2702 अपराधों मे 16913 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 666 प्रकरणों में 706 के विरूद्ध कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 419 चालकों पर कार्यवाही की गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews