Hindi News

बैंक से पैसा निकाल लौट रहे ग्रामीण को लूटा, जाँच में जुटी पुलिस

Written by:Amit Sengar
Published:
फरियादी ने थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बैंक से पैसा निकाल लौट रहे ग्रामीण को लूटा, जाँच में जुटी पुलिस

Satna News : प्रदेश में बदमाशों के होंसले इतने बुलंद हैं कि आए दिन लूट और छीना झपटी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले से आ रहा है जहाँ सभापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने एक वृद्ध व्यक्ति के 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सभापुर थाना पुलिस से की गई है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बिरसिंहपुर कस्बे में मंदिर गेट के पास बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने वृद्ध व्यक्ति राम दयाल चौधरी के 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने यह रुपए अपने बैंक की बिरसिंहपुर ब्रांच के अपने अकाउंट से निकाले थे। तभी पीड़ित रुपए अपने झोले में डाल कर अपनी साइकिल से जैतवारा रोड पर जा रहा तभी वह मंदिर गेट के पास पहुंचा तो एक दुकान में जूता खरीदने के लिए रुका।

जाँच में जुटी पुलिस

इसी बीच अज्ञात बाइक सवार से आए और साइकिल के हैंडल पर टांगे झोले को झपटा मारकर फरार हो गए। जब तक उसकी नजर पड़ी और वह चिल्लाया तब तक बदमाश भाग निकले। फरियादी ने थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews