सतना: 25-26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर का आदेश जारी, ये है कारण

सतना के स्कूलों में 25-26 सितंबर को अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, मध्य प्रदेश में दो दिन तेज बारिश का अलर्ट, आज 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
School Holiday

मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जिले के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत, जिले में 25 और 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा ।

जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसीसी तथा विद्यालयों के प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश शासकीय ,अशासकीय ,केन्द्रीय, नवोदय, आई सी एस सी सहित सभी मान्यता प्राप्त शालाओं पर लागू होगा। कलेक्टर कार्यालय से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मौसम विभाग ने आज इन जिलों में जारी किया अलर्ट

आज, 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज और 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, भिंड, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा जिले शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews