Satna News: करीब ढाई महीने तक नाबालिग युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक समेत दो सगे भाईयों ने अपनी हवस मिटाने के लिए एक नाबालिक युवती को अपना शिकार बनाया। जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी और आखिराकार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे तीसरे आरोपी के बारे में पुछताछ की जा रही है। साथ ही, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

पीड़िता ने दिया ये बयान

पीड़िता के बयान के मुताबिक, मुकेश उसका अपहरण कर यूपी के हमीरपुर ले गया, जहां मुकेश और उसके भाई दीपक कोल समेत नीरज कोल ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद मुकेश का भाई उसे हमीरपुर से अहमदाबाद ले गया और वहां भी वह उसके साथ बलात्कार करता रहा। तभी एक दिन वो कोशिश करते हुए भागने में सफल हई और सीधे अपने घर पहुंची। जिसे सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। साथ ही, उनका रो- रोकर बुरा हाल है।

नशे वाली मिठाई खिलाकर किया अपहरण

सबसे पहले एक युवक ने नशे वाली मिठाई खिलाकर लड़की का अपहरण किया। इसके बाद, उसे ढाई महीने तक अपने कब्जे में रखा। इस दौरान दोनों भाईयों समेत एक और युवक ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की बीते 6 नवंबर से ही लापता थी। परिजनों ने इसकी शिकायत 7 नवंबर को सिंहपुर थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दी और आखिरकार पुलिस को सफलता मिली। बता दें आरोपियों के पास से पीड़िता को अपने कब्जे में ले लिया गया है।

आरोपी की तलाश जारी

मामले में परिजनों की मांग है कि जल्द-से-जल्द तीनों आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए। इतना ही नहीं, पुलिस ने दुष्कर्मियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,368,376(3),323 एवं 4(2),5/6पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मुकेश और नीरज को गिरफ्तार कर नागौद जेल भेज दिया। वहीं, फरार आरोपी दीपक की तलाश जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews