आरिफ का शिवराज पर हमला-”70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”

आरिफ का शिवराज पर हमला-”70 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”

सीहोर।अनुराग शर्मा।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नर्मदा रेत उत्खनन के आरोपों के बाद प्रभारी मंत्री आरिफ अकील ने पलटवार किया है। चोरों को सब चोर नजर आते है। 70 चूहे खाकर हज करने जा रहे है।उनके बस की नहीं है इल्जाम लगाएं ।

आज सीहोर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान मंत्री आरिफ अकील ने कहा कि चोरों को सब चोर ही नजर आते हैं जिनका परिवार रेत के काम से पल पाया। डंपर को कौन नहीं जानता । हर डंपर पर चौहान बिल्डर लिखा होता हैं ।आरटीओ की हिम्मत नहीं है कि डंपर रोक लें। 70 चूहे खाकर हज करने जा रहे हैं ।उनके बस की नहीं है इल्जाम लगाएं । मैंने अधिकारियों से भी कह कर रखा है जहां आरिफ अकील का नाम भी ले दे उनके पहचान वाले हैं उनकी गाड़ी राजसात करना है उनपे कार्रवाई करना है उनको छोड़ना नहीं है।

वही उन्होंने खनिज अधिकारी आरिफ खान को लेकर कहा कि आप योजनाबद्ध तरीके से रेत माफियाओं पर सवाल पूछ रहे हो। खनिज अधिकारी उनकी जाने जब राजसात का नियम नही है तो फिर जुर्माना किस बात का होता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews