Sehore News : बंद बेअसर, सुबह से खुला रहा बाजार, अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन

Sehore News : बंद बेअसर, सुबह से खुला रहा बाजार, अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन

सीहोर, अनुराग शर्मा । किसानों (Farmers) के लिए बनाए गए केंद्र सरकार के केंद्रीय कृषि बिलों (Agricultural Bills) के विरोध में देश भर में आज किये जा रहे भारत बंद (Bharat Band) का सीहोर (Sehore) में भी शुरुआती तौर में बंद कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। है।

पूरा बाजार खुला है। मेडिकल एवं सारी दुकाने खुली है है। बन्द समर्थकों ने फिलहाल बंद को लेकर बाजार में किसी तरह का प्रदर्शन तो नहीं किया मगर एक दिन पहले व्यापारियों से किए संपर्क का बाजार बंद का असर नहीं दिखा।सुबह सुबह खुलने वाला बाजार पूरी तरह से खुले। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। वही सीहोर कांग्रेस कमेटी से पैदल मार्च निकालकर कांग्रेसियों ने सीहोर कलेक्टर (Sehore Collector) को ज्ञापन दिया।

सीहोर पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान (Sehore SP SS Chauhan) एडिशनल एसपी समीर यादव, एसडीएम आदित्य जैन (Sehore SDM Aditya Jain) ने बाजार का जायजा लिया है एवं सुरक्षा व्यवस्था की देखी है । उनका कहना है कि बन्द समर्थकों को किसी तरह की परमिशन तो नहीं दी गई मगर उन्हें समझाइश दी गई है की शांति पूर्ण आयोजन करें। इन्होंने बताया कि बन्द को लेकर किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews