मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, कहा- ‘ कमलनाथ उड़ा रहे देश के संविधान का मजाक’

विश्वास सारंग

सीहोर, अनुराग शर्मा। मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने कांग्रेस (congress) नेता कमलनाथ (kamalnath) पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। विश्वास सारंग ने कहा कि कोरोना का भारतीय वेरियंट (indian variant) बताकर कमलनाथ देश को बदमान कर रहे हैं। इतना ही नहीं मंत्री विश्वास सारंग का आरोप है कि कमलनाथ ने देश के संविधान (constitution) का मजाक उड़ाया है।

यह भी पढ़ें… बीजेपी विधायक ने सरकारी सिस्टम में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, सीएम को लिखा पत्र

आपदा प्रबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए सीहोर आए प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तब उनने संविधान की शपथ ली थी आज वो उसी संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। आगे सारंग ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कही कि अगर उनके पास हनी ट्रैप की cd है तो बताते क्यो नहीं है क्या उस cd में उनकी पार्टी के लोग शामिल है?

यह भी पढ़ें… स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद बाबा रामदेव ने एलोपैथी पर दिया विवादिय बयान वापिस लिया

मंत्री विश्वास सारंग ने कमलनाथ द्वारा कोरोना को इंडियन वेरियंट बताने पर कहा कि कमलनाथ देश को बदमान कर रहे हैं। हमने उनके खिलाफ देशद्रोह की शिकायत की है। उनके कोरोना को इंडियन वेरियंट बताने से हमारे दुश्मन देशों को हमे बदनाम करने का मौका मिलेगा जबकि डब्लूएचओ साफ कर चुका है कि ये इंडियन वेरियंट नहीं है। शर्म की बात है कि कमलनाथ ओर काँग्रेस के नेता देश को बदनाम करने का कार्य कर रहे है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews