बाजार आये दंपति से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार

बाजार आये दंपति से बैग छीनकर फरार हुए बाइक सवार

सीहोर, अनुराग शर्मा| कल रात एक और चैन स्नेचरों ने बेग छीन लिया। बाजार करने आये दम्पत्ति का पीछा करते हुए दो बाईक सवारों ने कोलीपुरा चौराहा बढिय़ाखेड़ी के आगे आफिसर कालोनी मोड़ के पास अचानक यह घटना की। बाईक पर श्रीमति मानसी साहू अपने पति के साथ जा रही थीं उनके हाथ से बेग लेकर आरोपी इन्दौर नाके की और भाग गये। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।
आफिसर कालोनी निवासी श्रीमति साहू अपने पति के साथ बड़ा बाजार छावनी में दीपावली का सामान खरीदने आई थीं। यहॉ से वह अटल चौराहा होते हुए नदी चौराहे की तरफ गये। वहॉ से कोलीपुरा होते हुए अपने घर की और जा रही थीं। तभी रात लगभग 8:55 बजे इनके हाथ से अज्ञात दो मोटर साईकिल सवारों ने बेग छीन लिया।

जब मानसी साहू बहुत तेज चिल्लाई तो उनके पति श्री साहू ने तत्काल वाहन रोका पत्नि को उतारकर उन्होने वाहन चालकों का पीछा भी किया लेकिन इतनी देर में उनकी दूरी बढ़ गई। जो इन्दौर नाका तक जाकर कहीं गायब हो गये।
बेग में नया मोबाइल सहित करीब 25 हजार के लगभग रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरु करते हुए कैमरों की सहायता भी ली। जिसमें अज्ञात बदमाश अटल चौराहे से पीछे करते नजर आये हैं लेकिन वह इन्दौर नाके पर कहॉ गायब हुए यह समझ नहीं आ सका।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews