कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पीएम मोदी और शिवराज का पुतला जलाया

कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में पीएम मोदी और शिवराज का पुतला जलाया

सीहोर, अनुराग शर्मा। बढ़ती महंगाई और सब्जी, खाद्य सामग्री, पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेसियों ने इसे लेकर शहर के अटल चौराहे पर जोरदार नारेबाजी करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया।

कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार महंगाई कम करने के उपाय करे। कोरोना संक्रमण काल के कारण सबकुछ चौपट हो गया है, करोड़ों की संख्या में देश में लोगों की नौकरी गई है और आलू 50 और प्याज 80 रुपए और धनिया 100 रुपए बिक रहा है। इस ओर ध्यान दें। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने कहा कि क्षेत्रवासी महंगाई से त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्ता का खेल जमाने में मस्त है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश राय, राममूर्ति शर्मा, हरीश आर्य, राजेन्द्र वर्मा, पवन राठौर, अरुण राय, लक्ष्मण सिंह रेकवार, राजेन्द्र नागर, धर्मेन्द्र रायकवार, तुलसी राठौर, पंकज शर्मा, दिनेश भैरवे, रामभजन राय, अनीस खान, अनस नेता, आसिफ अंसादी, नावेद खान, कैलाश नामदेव, अजय रेकवार, शोभाराम अहिरवार, तोकीफ, मेहन्दी हसन, धनसिंह टिमरई, मांगीलाल टिमरई आदि शामिल रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews