कोरोना की दहशत, मास्क लगाकर काम कर रहे पुलिसकर्मी

कोरोना की दहशत, मास्क लगाकर काम कर रहे पुलिसकर्मी

सीहोर।अनुराग शर्मा। दुनिया में दहशत का माहौल बना देने वाले खतरनाक वायरस कोरोना ने भारत देश को भी भयाक्रांत कर दिया है तो जिला भी इस खतरे की आहट से सहमा हुआ है। यही कारण है कि इन दिनों चिकन की कीमत काफी घट गई है तो सस्ते मास्क की कीमत में तीन से चार गुना इजाफा हो गया है। इतना ही नहीं बड़ी सं या में लोग मास्क का इस्तेमाल करने लगे हैं तो हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करना ज्यादा पसंद कि या जा रहा है। सभी स्कू लों की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं सिनेमा हाल भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी कर्मचारियों की छुट्टी 14 व 15 मार्च की निरस्त कर दी है।

खतरनाक कोरोना वायरस के आतंक से जिला भी अछूता नहीं बचा है। हालांकि अब तक जिला तो क्या प्रदेश में भी कोरोना वायरस का एक मरीज नहीं मिला है, लेकि न सरकारों द्वारा जारी एडवायजरी को देखते हुए जिले के वाशिंदे चौकन्ने हो गए हैं और इससे बचने के तमाम इंतजाम कि ए जाने लगे हैं। कोरोना वायरस के संक्रामक होने की दशा में अनेक लोग अपने चेहरों पर मास्क लगाकर ही बाहर निकल रहे हैं। इसके अलावा शासकीय विभागों में भी अधिकारी – कर्मचारी मास्क लगाकर बैठ रहे हैं। जिला अस्पताल में जहां सभी चिकि त्सक व स्टाफ मास्क लगाए नजर आ रहा है तो जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय और पुलिस महकमा भी कोरोना के आतंक से भयग्रस्त है। यही कारण है कि थाना कोतवाली में थाना प्रभारी मनोज मिश्रा सहित अन्य तमाम अमला चेहरों को मास्क से ढांककर काम करते नजर आया तो जिला परिवहन विभाग में भी ऐसे ही नजारे देखने को मिले। इतना ही नहीं लोगों ने अब परिचितों से हाथ मिलाना बंद करते हुए दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करना शुरु कर दिया है।

मास्क के दामों में आया उछाल
कोरोना वायरस ने मेडीकल स्टोर संचालकों की चांदी कर दी है। आलम यह है कि उन्होंने मौके का फायदा उठाकर मास्क और सेनीटाईजर के दामों में अप्रत्याशित इजाफा कर दिया है। 3 से 4 रुपये में बिकने वाला मेडीकल मास्क कई मेडीकल स्टोर पर 20 रुपये में बिक रहा है तो सेनेटाईजर की बोतल के दामों में भी 50 से 70 रुपये की तेजी बनी हुई है। कु ल मिलाकर कोरोना का भय दिखाकर मेडीकल स्टोर्स संचालक चांदी काट रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews