
सीहोर| अनुराग शर्मा| भोपाल में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, इसके बाद भी भोपाल से सीहोर हर रोज कई कर्मचारी अप-डाउन कर रहे हैं, जिनमें कुछ तो बैंकों के कर्मचारी हैं। इसी तरह कई लोग जरूरी काम से भी आ-जा रहे हैं। सीहोर की सीमा भोपाल से लगी होने से यहां पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है लेकिन अभी तक लॉक डाउन का सही से पालन नहीं हो पा रहा है। 8 से 12 का जो टाइम है इसमें लोग सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रख रहै है|
इसी तरह अभी तक जिलेभर से कोरोना को लेकर 149 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं जिनमें से 100 की रिपोर्ट आ चुकी है। ये सभी नेगेटिव हैं। जिले में अभी तक 2000 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। अभी तक जिले में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

