
Sehore News : सीहोर जिले में बारिश ने मचाई तबाही देर रात हुई मूसलाधार बारिश जिले के कई नदी नाले उफान पर है। जिसके कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। घरों में पानी भरने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं और लोगों की गृहस्थी का सामान पानी में तैरता हुआ नजर आ रहा है।
बिजली सप्लाई बंद
दरअसल, इछावर तहसील के ग्राम झालकी में नदी-नाले उफान पर आ जाने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई मकानों में पानी घुस चुका है। इधर, खेजड़ा नदी उफान पर आ जाने से बीच गांव का सड़क संपर्क टूट चुका है। जिले में आज भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो।
[dgv_vimeo_video id=”847216981″]
SDM ने लोगों से की बातचीत
वहीं, इछावर SDM विष्णु प्रसाद यादव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। साथ ही, ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि प्रशासन आपके साथ है। बता दें कि एसडीएम विष्णु प्रसाद यादव लगातार बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही एसडीएम ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
प्रभावित इलाके…
- गोलूखेड़ी झालकी
- रामनगर
- लसूडिया गोयल
- खेजडा
- नयापुरा
- बिशन खेड़ी
- हालियाखेड़ी
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

