सीहोर में कोरोना के इलाज हेतु युवा भाजपा नेता की पहल , गरीबों के लिए सीटी स्कैन किया निःशुल्क

सीहोर

सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर (sehore) में कोरोना मरीजो (corona patients) के इलाज में बाधक बनी आर्थिक परेशानी (financial issue) को अब समाजसेवी व युवा भाजपा नेता प्रिंस राठौर ने दूर करने की ठानी है। उन्होंने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कोरोना मरीजो के इलाज के लिए जरूरी सी टी स्कैन (ct scan) का खर्च स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। इस हेतु प्रिंस राठौर ने सी टी स्कैन संचालक को अग्रिम राशि भी जमा करवा दी है।

यह भी पढ़ें… बीजेपी विधायक का ट्वीट, मरीजों के इलाज की जानकारी हो सार्वजनिक

नगर में दिन प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ाता जा रहा है ऐसे में मरीजो की परेशानियों में इजाफा भी होने लगा है। गरीब मरीजों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। नगर में संचालित सी टी स्कैन जिसकी फीस 3 हजार रुपए है गरीब मरीज सी टी स्केन की इस राशि को वहन करने में अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे। गरीब मरीजों की परेशानी को महसूस करते हुए समाजसेवी व युवा भाजपा नेता प्रिंस राठौर ने इस जांच को गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क करवा दिया है।

यह भी पढ़ें… उज्जैन: अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर्स से की मारपीट, पुलिसकर्मी पर भी हमला

उन्होंने इस जांच के लिए आवश्यक राशि का भुगतान स्वयं वहन करने का फैसला किया है। प्रिंस राठौर के इस कदम से अब गरीब मरीजों को सी टी स्केन की सुविधा निःशुल्क मिल पाएगी जिससे वो अपना इलाज करवा सकेंगे।

बाईट: प्रिंस राठौर समाजसेवी व युवा भाजपा नेता, सीहोर

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews