कमल पटेल का सज्जन वर्मा पर तंज, कहा- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे”

कमल पटेल का सज्जन वर्मा पर तंज, कहा- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे”

सीहोर, अनुराग शर्मा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने खेतों में पहुंचकर खराब हुई सोयाबीन की फसल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होने किसानों से कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के साथ है और उनकी पूरी सहायता की जाएगी। मीडिया से चर्चा में उन्होने कहा कि सरकार किसानों के साथ है और पीएम फसल बीमा की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है।

वहीं पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बयान पर कमल पटेल ने तंज करते हुए कहा कि खिंसियानी बिल्ली खम्बा नोंचे। 15 महीने से कांग्रेस किसानों को लूट रही थी वो अब घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होने कहा कि हम सिंधिया जी का अभिनंदन करते हैं उन्होने जो कहा वो किया। 6 मंत्री और 25 विधायकों ने पद छोड़ा है जबकि आज कोई सरपंच का पद भी नहीं छोड़ता है। इन्होने ऐसा किया क्योंकि कांग्रेस ने इनको धोखा दिया है, जबकि भाजपा जो कहती है वो करती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews