
Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहनों के समूह ने घेर लिया। जहां लाडली बहनों को हटाने में शिवराज चौहान की सुरक्षा में तैनात कर्मियों के पसीने निकल आए। आपको बता दें शिवराज सिंह चौहान का काफिला सीहोर जिले के सेकडाखेड़ी सड़क पर ज्यादा समय तक रूका रहा।
एक बार फिर रोती दिखी लाडली बहनें
आपको बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को सीहोर के टाउन हॉल में पहुंचे थे। शिवराज सिंह ने पहले गेट से जनसमूह का अभिवादन किया। जहां एक बार फिर लाडली बहनों ने उन्हें घेर लिया और रोने लगी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों को रोता देख गाड़ी से उतरकर उनके सिर पर हाथ रख कर सांत्वना देने लगे। वहीं इस दौरान शिवराज सिंह के समर्थन में आंधी नहीं तूफान हैं, शिवराज सिंह चौहान हैं जमकर नारेबाजी हुई। वहीं लाडली बहनों को रोता देखकर शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए।
[dgv_vimeo_video id=”895284210″]
[dgv_vimeo_video id=”895284359″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
