एसडीएम के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

एसडीएम के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

अनुराग शर्मा//सीहोर।

एक दिन पहले बुधनी एसडीएम(sdm) वरुण कुमार अवस्थी के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने वाली लोकायुक्त पुलिस ने अगले दिन जिला होमगार्ड कार्यालय के एक एएसआईएम(aiim) को होमगार्ड के मैस कमांडर से चार हजार रुपए की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

लोकायुक्त डीएसपी(dsp) और दल प्रभारी साधना सिंह ने बताया कि होमगार्ड विकास शर्मा विभाग का मैस कमांडर है। उसके द्वारा मेस का संचालन करने के लिए विभाग से राशि ली गई थी। इस राशि का समायोजन उसके द्वारा नगर सैनिकों के वेतन से कटोत्रा करके किया जा चुका था, लेकिन विभाग के लेखाजोखा का काम देखने वाले एएसआईएम राजेश दुबे द्वारा उससे समायोजन पंजी में हस्ताक्षर न कराते हुए आडिट के नाम पर चार हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

उसके द्वारा चार हजार रुपए की रिश्वत के लिए लगातार दवाब डाले जाने से परेशान विकास शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस में इसकी शिकायत चार मार्च को की थी। शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद शनिवार की शाम भोपाल से आए लोकायुक्त दल ने फरियादी विकास शर्मा को विशेष चिन्हित व केमिकल वाले नोट देकर राजेश दुबे के पास भेजा. राजेश दुबे ने जैसे ही रिश्वत की राशि उससे ली, वैसे ही घात लगाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपिता एएसआईएम के पास से नोट बरामद कर जब उसके हाथ धुलवाए गए तो उसके हाथ लाल हो गए। लोकायुक्त टीम में डीएसपी साधना सिंह, इंस्पेटर संजय शुक्ला, मनाेज पटवा, मनोहर साहू, संदीप सिंह और विनोद शामिल थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews