
सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर जिले के आष्टा भाजपा विधायक रघुनाथ मालवीय (BJP MLA Raghunath Malviya) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (MLA video viral) हो रहा है जिसमें वे पार्टी के दिग्गज नेता पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को बधाई और धन्यवाद (MLA congratulated on the death of former MLA) दे रहे हैं। विधायक का वीडियो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी के चार बार विधायक रहे रंजीत सिंह गुणवान का बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया था, पूर्व विधायक की निधन की खबर आते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी और कांग्रेस के तमान नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक जताया।
ये भी पढ़ें – इस साल नागपंचमी पर बन रहें 4 शुभ और दुर्लभ योग, दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
भारी बारिश के बीच रविवार सुबह उनके ग्राम खामखेड़ा से अंतिम यात्रा निकाली गई थी, इसमें हजारों कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए थे। अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों के साथ आष्टा के भाजपा विधायक रघुनाथ मालवीय भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें – नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड टूटी, इंजीनियर निलंबित, निर्माण एजेंसी ब्लैक लिस्ट
जब अंतिम यात्रा शोक सभा में शामिल हुए कार्यकर्ता लोगों को विधायक रघुनाथ मालवीय संबोधित कर रहे थे, तभी विधायक मालवीय की जुबान फिसल गई, विधायक ने जय श्री राम बोलने के बाद कहा, ”यहां पर उपस्थित बंधुओं आज हमारे बीच वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रंजीत सिंह गुणवान नहीं रहे, उनके अंतिम संस्कार में आप पधारे है मैं आप सब लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ, बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूँ।”
ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, MP का ड्रोन रोकेगा छत्तीसगढ़ से आ रहे Elephents को
भाजपा विधायक के बधाई देने की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए, हैरानी भरी नजरों से सब उन्हें देखने लगे लेकिन इसके बाद भी विधायक को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह आगे भाषण देते रहे। भाषण खत्म करते हुए उन्होंने कहा, ”मैं स्वर्गीय रंजीत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनको बैकुंठ धाम में जगह मिले।” विधायक रघुनाथ मालवीय अपने इस भाषण की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं, लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”733294850″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

