आज का विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति करना चाहता है, बोले बीजेपी एमपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि विपक्ष देश में केवल अराजकता लाना चाहता है, नकारात्मक राजनीति करना चाहता है। कांग्रेस द्वारा इस तरह की राजनीति करने को लेकर वीडियो ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि 55 साल जिस कांग्रेस ने देश पर शासन किया वह भी आज इस तरह की राजनीति कर रहे हैं।
Congress MLA Babu Jandel Video

VD Sharma On opposition : देश और प्रदेश में हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है और अलग-अलग मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहा है। इतना ही नहीं जो बीजेपी शासित प्रदेश नहीं भी हैं वहां के मुद्दों को लेकर भी विपक्ष सरकार पर निशान साध रहा है।

अब विपक्ष के इन तरीकों को लेकर मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है। अपने इस बयान के दौरान बीडी शर्मा ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

वीडी शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना

वीडी शर्मा का कहना है कि विपक्ष देश में केवल अराजकता लाना चाहता है, नकारात्मक राजनीति करना चाहता है। कांग्रेस द्वारा इस तरह की राजनीति करने को लेकर वीडियो ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 55 साल जिस कांग्रेस ने देश पर शासन किया वह भी आज इस तरह की राजनीति कर रहे हैं।

बंगाल का उदाहरण देते हुए वीडी बोले कि आज बंगाल में केवल गुंडों का राज है, प्रदर्शनकारियों पर सरे आम गोलियां चल रही है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और इन सब घटनाओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति भी चिंता व्यक्त कर रही है। यह जो माहौल विपक्ष आज देश के अंदर बनाने का प्रयास कर रहा है और झूठ, छल, कपट, भ्रम की नकारात्मक राजनीति कर रहा है जनता इन्हें निश्चित तौर पर जवाब देगी।

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews