पुलिस ने दो दिन पहले हुए छात्र के अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो दिन पहले हुए छात्र के अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

सिहोर। अनुराग शर्मा।

2 दिन पहले दोराहा थाने के सोनकच्छ गांव के 6 वर्षीय बालक सरस मीणा को अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए विशेष टीम का गठन कर नगद 5000 इनाम की घोषणा की एवं सीहोर पुलिस ने सभी थानों में सूचना देकर नाकाबंदी कर पूरे जिले में एवं समीपवर्ती जिलों में सर्चिंग टीम भेजी।और सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए बालक का फोटो प्रसारित कराया अनेक जगहों पर अपहरणकर्ता की तलाश में पुलिस जुटी रही इस बीच अपहरणकर्ता ने बालक को यात्री बस से सोनकच्छ गांव में रोड पर उतार दिया।

सूचना पर पुलिस ने यात्री बस की घेराबंदी कर संदेही अपहरणकर्ता रोहित मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदेही ने बताया कि उस पर बाजार व रिश्तेदारों का तीन चार लाख रुपए का है कर्ज चुकाने के लिए किसी पैसे वाले के बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। गांव सोनकच्छ में उसका आना-जाना लगा रहता है वहां माखन सिंह मीणा का एक ही लड़का है। और वह पैसे वाले भी इसलिए उनके बालक सरस मीणा को फिरौती के लिए उसके घर के सामने से अपनी मोटरसाइकिल पर पता बताने के बहाने बैठा कर अपहरण कर लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews