सीहोर में भारत बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट

सीहोर में भारत बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट

सीहोर। अनुराग शर्मा।

कुछ क्षेत्रों में बाजार बंद तो कुछ क्षेत्रों में आम दिनों की तरह कामकाज जारी। बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद। शहर में चौराहों वह अन्य क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात। पुलिस ने कहा कोई भी किसी का संस्थान यदि बंद करवाता है या खुलवा ता है तो कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। सीआरपीएफ काबल भी बुलाया गया सीहोर आष्टा में भी बल तैनात किया गया
शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगीसीहोर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजय गुप्ता ने बुधवार को बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये नगर वासियों से अपील की है। उन्होने कहा कि बंद के दौरान नगर में जबरिया दुकाने खुलवाने या बंद कराने के प्रयास करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बैठक की गई है।

पुलिस-प्रशासन द्वारा बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र में 6 और मण्डी थाना क्षेत्र में 3 मोबाईल लगाई गई हैं। इसके अलावा रेपिडेक्शन फोर्स भी तैनात की गई है। कलेक्टर अजय गुप्ता ने एस.पी. शशीन्द्र चौहान और एडिशनल एसपी समीर यादव के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की और शांति भंग का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बंद के दौरान किसी भी प्रकार के जलसे-जुलूस निकाले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews