सीहोर: अब तक 16 हजार 267 लोगो को किया होम क्वारेंटाईन, कोई पॉजिटिव केस नहीं

सीहोर: अब तक 16 हजार 267 लोगो को किया होम क्वारेंटाईन, कोई पॉजिटिव केस नहीं

सीहोर| जिले में आज जारी किये गए कोरोना अपडेट में जिला स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की अभी तक कुल 16 हजार 267 लोगो को होम क्वारेंटाईन किया गया है | विदेशो से जिले में आये कुल 202 नागरिको का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया है | जबकि जिले में अन्य राज्यों से आये 2 हजार 667 लोगो का अब तक स्वास्थ्य परिक्षण किया जा चुका है | साथ ही अन्य जिलो से आये 13 हजार 5 सौ 13 नागरिको का स्वास्थ्य परिक्षण किया जा चुका है |

फिलहाल जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अभी तक 11 मरीजो को भर्ती किया गया है | जांच के लिए कुल 22 सेम्पल भेजे गए जिनमे 11 सेम्पल निगेटिव मिले है | जिले में आज की स्थिति में एक भी कोरोना पाजीटिव नही पाया गया है | कुल 38 चिकित्सा दल रोज शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में लगातार घर घर जाकर नागरिको का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे है | अब तक जिले के 223 गांवों में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews