
Sehore News : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं अब लगता है वेंटिलेटर पर आ गई है। शासकीय जिला अस्पताल सीहोर में मरीजों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोगों को बीमार मरीजों को हाथ में उठाकर ले जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे ही दो मामलों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल को बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए कुछ दिन पहले ही इनाम मिला था लेकिन अब लगता है इनाम मिलने के बाद यहां की व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थाओं में बदल गई है बताया जा रहा है कि अस्पताल में गंभीर मरीजों जो खुद चलने की स्थिति में भी नहीं है उनको स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है ऐसे मरीजों को उनके परिजन हाथ में उठाकर वार्ड कर ले जा रहे हैं ऐसे ही मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि अस्पताल में संसाधन और स्टाफ पर्याप्त है लेकिन स्टॉफ पर प्रशासन और अस्पताल प्रशासन का कंट्रोल लगभग समाप्त होता जा रहा है जिसके कारण ऐसे मामले सामने आ रहे हैं और मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”851269922″]
[dgv_vimeo_video id=”851270035″]
इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रवीर गुप्ता का कहना है कि अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। हमारे पास पर्याप्त अमला मौजूद है, एकाध कोई मामला होगा जिसको देखेंगे।
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”851269469″]
