
Sehore Crime News : सीहोर जिले में महिला पार्षद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है बताया गया है कि पार्षद के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला पार्षद महिला पुलिस थाने पहुंची है जहां से उनका मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पति को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
यह है मामला
एक तरफ सरकार और प्रशासन महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रहा है वही घरेलू हिंसा रोकने के भी अनेक उपाय किए जा रहे हैं लेकिन सीहोर नगर सामने आया मामला बता रहा है कि सरकार के प्रयास अभी जमीनी हकीकत में नहीं बदले है। जानकारी सामने आ रही है कि सीहोर नगर के वार्ड क्रमांक 20 से निर्दलीय पार्षद सपना मालवीय के साथ उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। पार्षद के भाई शिवा मालवीय ने बताया कि उनकी बहन के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की गई है। जब वह उनको साथ लेकर महिला थाने जा रहे थे तो तो उनके साथ भी मारपीट की गई है।
[dgv_vimeo_video id=”810503150″]
पुलिस कर रही है जाँच
एसडीओपी व महिला सेल प्रभारी अर्चना अहीर का कहना है कि पार्षद सपना मालवीय ने महिला थाने आकर पति व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मेडिकल कराकर मामला दर्ज किया जा रहा है, जो भी दोषी होगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”810503310″]
