
सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर की सीवन नदी में 15 अगस्त की रात पानी के तेज बहाव में कर्बला पुल से कार सहित बहे तहसीलदार को 3 दिन बाद भी नहीं ढूंढा जा सका है। सीहोर के गोताखोर, एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में लापता तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर को खोज रहे हैं।
यह भी पढ़ें….नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का बड़ा बयान, क्रॉस वोटिंग करने वाले नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए
मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के ग्रामीण भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद में जुटे हैं।
शाजापुर जिले में पदस्थ तहसीलदार के साथ सीहोर जिले में पदस्थ पटवारी महेंद्र रजक भी बह गए थे पटवारी का शव और कार 17 तारीख को नदी से बरामद कर लिया गया था। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि गुरुवार को एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय स्पेशल टीम बुलाई गई है, अब हम सीहोर से 200 किलोमीटर तक सीवन नदी और पार्वती नदी में सर्चिंग करेंगे, हमें उम्मीद है कि जल्दी हम तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर को खोज लेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”740773267″]
