सीहोर में नर्स का अनोखा प्रदर्शन, तबादले से नाराज होकर सड़क पर लेट कर दे रही धरना

सीहोर में नर्स का अनोखा प्रदर्शन, तबादले से नाराज होकर सड़क पर लेट कर दे रही धरना

Sehore News : सीहोर जिला मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम लाड़कुई में शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक नर्स भी सड़क पर लेट गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। नर्स का आरोप है कि उसका बिना कारण तबादला किया गया है। बता दें कि पहले भी यहां के डॉक्टर पर अस्पताल का कबाड़ा बेचने और अस्पताल के डिलीवरी केस में लापरवाही बरतने के मामले में अनेक आरोप लगे थे लेकिन प्रशासन ने डॉक्टर पर कार्रवाई करने के बजाय नर्स का तबादला कर दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”864709711″]

सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, लाड़कुई के मुख्य मार्ग पर सुबह तक तो नजरा सामान्य था। बारिश होने के कारण चहल-पहल भी कम थी लेकिन सुबह लगभग 11 बजे यहां के अस्पताल में पदस्थ नर्स सड़क पर लेट गई और विरोध प्रदर्शन करने लगी। बता दें कि नर्स का नाम रीना मालवीय है, जिसका तबादला कर दिया गया है। इस ग्राम के शासकीय अस्पताल में लापरवाही के मामले लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यहां के डॉक्टर पर कोरोना काल में दान में मिले सामान को कबाड़ी में बेचने के आरोप भी लगे थे, जिसकी जांच चल रही है। वहीं, अस्पताल में डिलीवरी केस को लेकर भी लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में माना जा रहा था कि डॉक्टर पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है लेकिन अचानक तबादला हो जाने से नर्स नाराज हो गई है।

[dgv_vimeo_video id=”864713735″]

इन लोगों ने कही ये बातें

इस संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। फिलहाल, वह सीएमएचओ से बात कर रहे है। वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर डेहरिया ने कहा कि जहां तक अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही का सवाल है, उसमें जांच चल रही है मैं क्या कर सकता हूं और कुछ कह भी नहीं सकता हूं। इधर, भेरूंदा के थाना प्रभारी गिरीश दुबे का कहना है कि नर्स को रोड से हटाने के लिए पुलिस वहां पहुंची है लेकिन वह हटने को तैयार नहीं है। महिला पुलिस को भी मौके पर भेजा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”864708936″]

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews