
Sehore News : सीहोर जिले के युवा उद्यमी विजय नंदन आज बुधनी पहुँचे, यहां माँ नर्मदा बुधनी घाट तट पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों और स्वजनों के साथ माँ नर्मदा मैया को चुनरी भी चढ़ाई। हाल ही में मीडिया से सुर्खियों में आए विजय नंदन ने बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है। वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने होंगे।

विजय नंदन ने कही ये बात
वहीं, बुधनी पहुंचे विजय नंदन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने मां नर्मदा से विजयश्री का आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने बताया कि वे बुधनी विधानसभा में आम जन से रूबरू होने और उनकी समस्या जानने के लिए यहां आए हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टक्कर देने का मन बना चुके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”863108447″]
सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

