ग्राम पंचायत सचिव रमेश भार्गव की बड़ी लापरवाही, किया गया निलंबित

ग्राम पंचायत सचिव रमेश भार्गव की बड़ी लापरवाही, किया गया निलंबित

सीहोर, अनुराग शर्मा। जिले के अहमदपुर के ग्राम पंचायत सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें संदिग्ध अवस्था में 3,65,280 रुपए की राशि निकाली गई है। मामला संज्ञान में आते ही पूरे मामले की जांच की गई जिसके बाद पंचायत सचिव रमेश भार्गव को कार्य में लापरवाही बरतने और वित्तीय अनियमितताएं के चलते निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल , आज जिला पंचायत सीहोर के द्वारा एक आदेश पारित किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत अहमदपुर के सचिव रमेश भार्गव को स्वच्छता अभियान, पुस्तकालय भवन, शमशान शेड आदि के निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख 65 हजार 280 का भुगतान किया गया था, वहीं पंचायत सचिव ने निर्माण कार्यों के मटेरियल का भुगतान अपने परिजन के नाम से किया गया, जिसमें वित्तीय अनियमितता करना पाया गया। वहीं अपने पुत्र के नाम पर फर्जी मनरेगा मजदूरी आहरण किया गया , साथ ही राशि का लेखा जोखा भी उनके द्वारा पुस्तकों में दर्ज नहीं किया गया। वहीं जब पूरे मामल में जांच के आदेश दिए गए और जांच शुरु हुई तो उसके लिए पंचायत सचिव ने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए। वहीं जांच में कई गंभीर वित्तिय अनियमितताएं पाई गई और अपने कार्यों को भी पंचायत सचिव द्वारा लापरवाही पूर्वक किया गया, इन सभी कारण के चलते जिला पंचायत द्वारा आदेश जारी किया गया , जिसमें पंचायत सचिव रमेश भार्गव को पद से निलंबित कर दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews