Diwali Special 2022: सिवनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में 25 अक्टूबर तक आयोजित होंगे खास आयोजन

many-auspicious-yoga-are-being-made-this-diwali

सिवनी, डेस्क रिपोर्ट | देशभर में दिवाली (Diwali Special 2022) को लेकर अलग ही धूम देखने को मिल रही है। इस त्योहार रोशनी और खुशियों का पर्व माना जाता है। इस दिन हर में बच्चे से लेकर बूढ़े सभी नए कपड़े पहनकर तैयार होते है और मां  लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। उनसे धन, वैभव, सुख-शांति की कामना करते हैं। लोग एक दूसरे को मिठाई बांटते हैं। एक-दूसरे से गले मिलकर सारे गिले-सिकवे दूर कर लेते हैं। दीपावली का पर्व हमें इसी आध्यात्मिक चिंतन के लिए भी प्रेरित करता है। ऐसा नहीं है कि केवल सनातन परंपरा में दीपावली के पर्व का महत्व है।

इसी कड़ी में सिवनी के बस स्टैंड में लक्ष्मी नारायण मंदिर में भव्य रुप से दिवाली (Diwali Special 2022) का उत्सव मनाया जाएगा। बता दें कि 25 अक्टूबर तक मंदिर में खास कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सिवनी बस स्टैंड के पास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में दिवाली के खास और शुभ मौके पर देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें शहरभर के लोग आएंगे। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण भगवान की महा आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।

दरअसल, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है ताकि मां हर समय आपसे प्रसन्न रहे। जिससे आपके घर में हमेशा धन की कृपा बनी रहे। साथ ही यश और वैभव भी बना रहे। वहीं, मंदिर के आयोजन में पुजारी पंडित हेमंत त्रिवेदी पंडित, राजेश मिश्रा, पंडित पीतम शर्मा, शंकर तिवारी निरंतर मंदिर में उपस्थित रहेंगे और नित्य सुबह 6 बजे से 7 बजे तक माता की पूजा की जाएगी। केवल इतना ही नहीं, 1008 वस्तुओं से भगवान लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना होगी और पूरे विधि-विधान के साथ की जाएगी। केवल इतना ही नहीं, अन्नकूट के दिन यानि 26 अक्टूबर को भोज का कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमें लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति द्वारा शहरवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें : नीमच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 किलो 500 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं, इस मंदिर में धनतेरस के दिन धन्वंतरी कुबेर पूजन किया गया। बता दें कि कुबेर देवता के दर्शन मात्र से ही धन की समस्या दूर होने लगती है। वहीं, उनकी कृपा भी बरसती है। इस दौरान दूर-दूर से लोग पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। साथ ही, धन धान्य की प्राप्ति के लिए भी उनसे मन्नत भी की और लक्ष्मी नारायण भगवान की महा आरती एवं प्रसाद का भी वितरण किया गया। इसके अलावा लोगों ने धनतेरस के दिन नई गाड़ियां भी खरीदी।

दीपोत्सव की अनंत शुभकामनाएं…

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews