पौने चार करोड़ की शराब पर ऐसे चला बुलडोजर, देखिये वीडियो

Look-at-here-Bulldozer-destroyed-almost-four-million-branded-alchohol

सिवनी।

मध्य्रपदेश के सिवनी जिले में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग द्वारा मंडला रोड पर बने हुए सरकारी गोदाम में रखी हुई करीब 3 करोड़ 76 लाख रुपए की 1 लाख लीटर शराब गुरूवार को नष्ट कर दिया। दरअसल, विभाग की गाइड लाइन के अनुसार 6 महीने से ज्यादा समय तक यदि शराब गोदाम में रखी हुई शराब को खराब अथवा एक्सपायरी मानते हैं। जब तय समय से पहले इस शराब को नहीं उठाया गया तो विभाग के आयुक्त द्वारा इसे नष्ट करने के आदेश दे दिए गए। 

जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में शराब को नष्ट करने में 100 से ज्यादा मजदूरों को दो दिन से अधिक का समय लगा। नष्ट की गई शराब की कीमत लगभग 3 करोड़ 76 लाख रुपए है। पेटियों में रखी करीब 58 हजार शराब की बोतलों को जेसीबी व रोड रोलर की मदद से कुचलकर नष्ट किया गया है। साथ ही तकरीबन करीब ढाई लाख बोतलों में भरी लगभग 30 हजार लीटर बीयर को गड्ढे में उसका विनिष्टिकरण किया गया है। खोदे गये गड्ढे में मिट्टी, पत्थर डालकर बंद कर दिया जाएगा। कुछ अन्य ब्रांडेड शराब की बोतलों पर जेसीबी मशीन चलाकर बहा दिया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews