
KBC Junior : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी शिवाक्ष शुक्ला आज यानि 19 दिसंबर को KBC की हॉट सीट पर बैठने वाला है। इसके लिए जिलेवासी काफी दिनों से इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो कि आज रात 9 बजे पूरा होने वाला है। इस दौरान शिवाक्ष शुक्ला अमिताभ बच्चन द्वारा 3 लाख 20 हजार के प्रश्न का जवाब देते नजर आएंगे।

9वीं का छात्र है शिवाक्ष
बता दें शिवाक्ष शुक्ला सिवनी जिले का रहने वाला है जो केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र है। दरअसल, शिवाक्ष के पिता काफी लंबे समय से सिर की गंभीर बीमारी से ग्रसित है और लंबे अर्से से केबीसी में जाने के लिए मेहनत कर रहे थे। जिनका यह सपना उनके बेटे ने पूरा किया है जो कि कई पड़ाव को पार करते हुए 3 लाख 20 हजार के सवाल का जवाब देगें।
जिले के लिए गौरव की बात
वहीं, जिले के लोगों का कहना है कि KBC में पहुंचने के लिए उससे पहले बहुत लोगों का सामना होता है और वहां तक पहुंचना ही बड़ी बात है। शिवाक्ष का केबीसी में पहुंचना जिले के साथ-साथ राज्य के लिए भी बड़े ही गौरव की बात है। आज हम सभी बड़े खुश और उत्साहित हैं क्योंकि 19 और 20 दिसंबर के एपिसोड में शिवाक्ष को खेलते हुए देख पाएंगे।
अमिताभ बच्चन करते हैं होस्ट
दरअसल, भारत का नंबर-वन रियालिटी शो KBC 14 इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें यह एक ऐसा मंच है जहां प्रतिभागी अलग-अलग क्षेत्र से पहुंचते है और अपने टैलेंट के दम पर लाखों रुपए अपने नाम करते हैं। जिसमें एक-से-बढ़कर-एक प्रतिभागी हिस्सा लेना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। साथ ही, यह एक ऐसा मंच भी है जो लोगों को गरीबी से ऊभरने का मौका देता है। इस मंच से आप अपनी बुद्धि का उपयोग कर लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं, जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा खूब सराहा जाता है और हर बार की तरह सीजन खत्म होने के कुछ सप्ताह पहले से बच्चों को भी बुलाया जाता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

