शहडोल के शोभा घाट में तेंदूए ने किया हमला, पुलिसकर्मी सहित 3 लोग हुए जख्मी

जिला मुख्यालय के पास इन दिनों एक बाघ ने दहशत मचा रखी है। गोहपारु और जैतपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में पिछले 24 घंटे में अब तक 3 लोगों को उसने अपने हमले से घायल किया है।
Leopard in village Podi of Umaria

Leopard spotted in village Podi of Umaria district

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब सोहागपुर थाना क्षेत्र के खेतौली के शोभा घाट में एक तेंदूआ आ धमका। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बता दें कि शोभा घाट पर काफी संख्या में लोग पिकनिन मनाकर लौट रहे थे। इस दौरान तेंदूए ने एक ग्रुप के लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

दरअसल, जिला मुख्यालय के पास इन दिनों एक बाघ ने दहशत मचा रखी है। गोहपारु और जैतपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में पिछले 24 घंटे में अब तक 3 लोगों को उसने अपने हमले से घायल किया है।

पुलिसकर्मी सहित 3 घायल

तेंदूआ ने सब से पहले आकाश के एक जांघ में हमला कर दांत गड़ा दिया, फिर दूसरी जांघ में पंजे से हमला कर दिया। हालांकि, उसे ज्यादा चोट नही आई है। हमले में सबसे ज्यादा चोट नंदिनी को आई। बाघ ने उसके सिर के ऊपर इतना तेज हमला किया कि उसके सिर की एक तरफ की खोपड़ी पलट गईं। वहीं, पुलिसकर्मी के भी सिर में तेज हमला किया। उनके सिर में काफी गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी के परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर दूसरे अस्पताल लेकर गए है।

लोगों में दहशत

हमले के बाद वहां लोगों में दहशत फैल गई। लोग चीखने के साथ यहां-वहां भागना शुरु कर दिए। चारों ओर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद तेंदूआ हमारी नजरों से ओझल हुआ और जंगल की ओर चला गया।। लोगों ने बाघ और तेंदूआ का रिस्कयू कराए जाने की मांग वन विभाग से की है।

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews