SEX RACKET: MP में फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पैसे-आपत्तिजनक सामान के साथ 8 गिरफ्तार

sex racket

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में देह व्यापार तेजी से फल फूल रहा है। आए दिन एक के बाद एक बड़े सेक्स रैकेट्स का खुलासा हो रहा है। ग्वालियर, छिंदवाड़ा और सागर के बाद अब एक बार फिर शहडोल में एक बड़े सेंक्स रैकेट (Shahdol Sex Racket) का पर्दाफाश किया गया है। यहां महिला पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं और 5 पुरुषों समेत 8 को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, बाइक एवं मोबाइल बरामद की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही ।

यह भी पढ़े.. MPPSC : मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, 26 अगस्त लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर शहडोल पुलिस (Shahdol Sex Racket Busted) ने जिले के बुढ़ार क्षेत्र में लंबे समय से संचालित हो रहे देह व्यापार का खुलासा किया है और इस अनैतिक कार्य मे संलिप्त 3 महिलाओं के साथ 5 पुरुष को गिरफ्तार किया है। वहीं 1 महिला पुलिस को देख मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब हो गई।

पुलिस को मौके से 2 मोटर सायकिल, 4 मोबाईल एवं आपत्तिजनक सामग्री 20 पैकेट निरोध व नगद 4100 रुपये कुल मशरुका लगभग 85 हजार रुपये जब्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इस मामले में उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध ( DSP) सोनाली गुप्ता एवम महिला थाना प्रभारी ज्योति शिकरवार व उनकी टीम ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़े.. किसने चुराया Scindia का दिल और किसके अपशब्दों का ज्योतिरादित्य करते है स्वागत

बता दे कि अगस्त के महिने में यह दूसरा मौका है, जब शहडोल पुलिस (Shahdol Police) ने एक और हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इससे पहले पुलिस ने जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेटका में सेक्स रैकेट (Sex Racket Expose) का खुलासा किया था, जिसमें मौके से 4 युवती और 3 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था और कई सामान भी बरामद किए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews