शहडोल में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल बरामद

arrest

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां सोहागपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 10 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस तरह हुआ पर्दाफाश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था। जिसकी लगातार हो रही शिकायत के बाद टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वहीं, मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने पर पता चला इस गिरोह में उसका दोस्त शंकर यादव, छोटा यादव और विष्णु गुप्ता भी शामिल है जोकि पिछले 1 साल से चोरी कर रहे हैं।

2 आरोपी फरार

इस जानकारी के बाद पुलिस की टीम ने दबिश देकर विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अन्य दो आरोपी फरार हो गए। जिनकी तलाश जारी है। बता दें कि सभी आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उसे सत्यम द्विवेदी की मदद से बेच दिया करते थे। फिलहाल, पुलिस द्वारा जांच जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews