Shahdol News: भारी बारिश के कारण ब्यौहारी क्षेत्र में पुलिया हुई क्षतिग्रस्त, टूटा 50 गांवों का संपर्क

ब्यौहारी पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने स्टॉपर लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई है और उन्हें समझाइश दी जा रही है कि वे इस क्षेत्र में न जाएं।
Shahdol News: भारी बारिश के कारण ब्यौहारी क्षेत्र में पुलिया हुई क्षतिग्रस्त,  टूटा 50 गांवों का संपर्क

Shahdol News : शहडोल जिले में भारी बारिश के कारण ब्यौहारी क्षेत्र के ग्राम सूखा और कल्हारी के बीच पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पुलिया के टूटने से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे सूखा, कल्हारी, धंधोकोइ, चरखा, भोलहरा, जमाई और आसपास के आधा सैकड़ा से अधिक गांव प्रभावित हो गए हैं। इस स्थिति से आवागमन में परेशानी आ रही है और स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर पुलिस तैनात

वहीं, सूखा और कल्हारी के बीच पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से लोगों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। पुलिया के टूटने के कारण पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हुए हैं। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ब्यौहारी पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस ने स्टॉपर लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगाई है और उन्हें समझाइश दी जा रही है कि वे इस क्षेत्र में न जाएं।

[dgv_vimeo_video id=”994408270″]

राहुल सिंह राणा, शहडोल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews