शहडोल में शिक्षक के साथ हुआ फ्रॉड, निजी बैंक के दो कर्मचारियों पर आरोप, जांच जारी

घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र की है, जब पीड़ित शिक्षक गुलाब सिंह हलवाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। निजी बैंक के दो कर्मचारियों पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया गया है।
fraud

Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन किसी-ना-किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं। इससे लोगों में काफी ज्यादा भय का माहौल बन चुका है। वहीं, पुलिस द्वारा भी लगातार ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई की जाती है। इसी बीच सरकारी कर्मचारियों के साथ लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है।

दरअसल, यह ठगी महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में पदस्थ एक सरकारी शिक्षक के साथ की गई है। जिसमें निजी बैंक के दो कर्मचारियों पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया गया है।

सोहागपुर का मामला

घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र की है, जब पीड़ित शिक्षक गुलाब सिंह हलवाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने शिकायत के दौरान यह बताया कि उनकी पहचान इंडसइंड में पदस्थ कर्मचारी अरुण गौतम और वरुण मिश्रा के साथ काफी दिनों से थी। वह 4 अप्रैल 2023 को उनके घर आए थे और उन्होंने एफडी करवाने की स्कीम बताई, जिसे सुनकर हमने 20 हजार और 50 हजार की दो एफडी कराई। इसके लिए वरुण मिश्रा ने आईडी कार्ड सहित अन्य कई दस्तावेजों की जानकारी मांगी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

कुछ दिन बाद फिर वरुण अपने दोस्त अमित कुमार गौतम के साथ पीड़ित शिक्षिक के घर पहुंचा और बैंक की एक स्कीम बताई। इस तरह वह लगातार योजनाओं का झांसा देकर कई सारे कागज लेकर चले गए और लाखों रुपए की ठगी की है। जानकारी लगते ही पीड़ित ने उनसे सवाल-जवाब किया, तो उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। फिलहाल, दोनों शहर से फरार हो चुके हैं। वहीं, पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews