MP News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर- ऐसा किया तो रुकेगा वेतन, आदेश जारी

employees news

government employee news

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट।एक तरफ मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा टीकाकरण महाअभियान-2 चलाया जा रहा है, वही दूसरी तरफ शहडोल कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर आदेश जारी कर तीसरी लहर (Corona Third Wave) को ध्यान में रखते हुए बिना वैक्सीन के किसी भी शासकीय सेवक का कार्यालय में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही द्वितीय डोज वैक्सीन प्रमाण पत्र के अभाव में शासकीय कर्मचारियों (Government Employee) का माह अगस्त 2021 का वेतन रोका जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP School : स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान

शहडोल कलेक्टर (Shahdol Collector) और जिला मजिस्ट्रेट डॉ सतेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किया है, जिसमें साफ कहा है कि समस्त शासकीय सेवक (नियमित, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, नॉन-रेगुलर एवं अन्य) को स्वयं तथा उनके परिवार के समस्त पात्र सदस्यों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन का द्वितीय डोज पात्रता अनुसार लगाई जा चुकी है, कोई भी पात्र सदस्य शेष नहीं है इस आशय का प्रमाण पत्र कार्यालय प्रमुख अधीनस्थों से प्राप्त कर कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराएं।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर एक्शन- 2 पर्यवेक्षक निलंबित, 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 92 को नोटिस

शहडोल कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए बिना वैक्सीन के किसी भी शासकीय सेवक का कार्यालय में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही द्वितीय डोज वैक्सीन प्रमाण पत्र के अभाव में शासकीय सेवकों का माह अगस्त 2021 का वेतन (Salary) विलंबित किया जाएगा यह आदेश तत्काल प्रभाव से होगा।इससे पहले कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए 25 एवं 26 अगस्त को वैक्सीनेशन (vaccination) महा अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसको देखते हुए समस्त शासकीय सेवकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews