सटोरियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, एक महिला समेत 13 गिरफ्तार

cricket betting shahdol

शहडोल, अखिलेश मिश्रा| पुलिस द्वारा नशा कारोबारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही के बाद क्रिकेट सट्टे (Cricket Betting) की अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी कार्यवाही की है| इस कार्यवाही में पुलिस (Police) नें एक महिला सहित कुल तेरह लोगों को गिरफ्तार किया है| जिले भर के विभिन्न स्थानों से‌ नामजद सटोरियों को गिरफ्तार करते हुये पुलिस नें इनके पास से कई इलेक्ट्रानिक उपकरणों सहित हथियार भी बरामद किये हैं, जिले में क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ इस पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिमा एस.मैत्थू के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में जिले के लगभग सभी थाना प्रभारियों को शामिल किया गया था|

पुलिस ने क्रिकेट के सट्टे के कारोबार में लगे 13 लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार किया है, खास बात तो यह है कि इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है,पुलिस नें इन आरोपियों से पच्तीस लाख एक हजार पचपन रुपये जप्त किया है साथ‌ ही दो करोड़‌ अठासी लाख‌ साठ‌ हजार रुपये आईपीएल सट्टे में दांव पर लगे होनें के की पुष्टि की है वहीं इन सटोरियों के पास‌ से दर्जनों मोबाइल, केल्कुलेटर, एलईडी व कट्टा-कारतूस भी हाथ लगे हैं आपको बता‌ दें कि महज एक दिन के कारोबार में शहडोल में 2 करोड़ 88 लाख 60 हजार रूपये के सट्टा लगने के दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं|

सटोरियों की लंबी फेहरिस्त
शहडोल का सट्टा किंग कहे जाने वाले बंटी भाटिया उर्फ राजेश अरोरा और कोयलांचल संतराम जायसवाल भी पुलिस के हत्थे आखिरकार चढ़ ही गया| पुलिस ने बंटी के पास से दो लाख इक्यासी हजार नगद, संतराम जयसवाल क‌े पास से तीन लाख अरसठ‌ हजार दो सौ पच्चीस‌ रुपये सहित तीन सौ पंद्रह बोर का कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है| इसके साथ ही शहड़ोल निवासी अभिषेक गांधी को भी बंटी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है…इसके कब्जे से सट्टे में उपयोग होने वाले तीन सोनी के टीवी, एक प्रिंटर, एक लैपटक, तीन एन्ड्राइड फोन भी पुलिस ने जब्त किये हैं… इन अन्य‌ आरोपियों में मो. नाज़िल पिता याकूब,अजय‌ गुप्ता पिता वेद प्रकाश गुप्ता , संतोष गुप्ता पिता श्याम गुप्ता , मनोज पोपतानी पिता स्व. मोतीराम पोपतानी, मंजा उर्फ मासिया खान पिता ऊमर खान , जुन्नू उर्फ जुनामत खान पिता अब्दुल रसूल खान , श्रेया गुप्ता पिता राजेश गुप्ता सभी निवासी शहड़ोल के साथ ही श्याम खटवानी पिता कृपाल दास खटवानी , विकास पिपरानी पिता स्व. अशोक पिपरानी निवासी कटनी व उमरिया निवासी विक्की उर्फ राजकुमार जसवानी को गिरफ्तार किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews