शहडोल में लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

पीड़िता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल कर आरोपियों की पहचान की जिसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया, तो वहीं एक अभी भी फरार है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Shahdol News : प्रदेश में आए दिन में चोरी और लूटपाट की कई घटनाएं सामने आती है हर दूसरे दिन किसी न किसी शहर से इस तरह की वारदात सामने आती रहती है ऐसा ही मामला शहडोल जिले से लूट की घटना सामने आ रही है। जहाँ जिला अस्पताल में एक मरीज के अटेंडर से नगरपालिका के दो सफाईकर्मी खुद को सीआईडी बताकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल कर आरोपियों की पहचान की जिसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया, तो वहीं एक अभी भी फरार है।

बता दें कि यह पूरा मामला गोहपारू थाना क्षेत्र का है जहाँ दुर्गेश चर्मकार अपने एक बीमार साथी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, वहां भर्ती मरीज का इलाज चल रहा था, बीती रात को जिला चिकित्सालय परिसर के धर्मशाला में दुर्गेश अपने साथी के साथ खाना बना रहा था, तभी बाइक सवार होकर दो लोग पहुंचे और स्वयं को सीआईडी अधिकारी बताकर मरीज के अटेंडर दुर्गेश और उसके साथी से नगद रुपए और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

दोनो आरोपी है नगरपालिका के सफाई कर्मचारी

पीड़ितों ने घटना की शिकायत कोतवाली में मामला दर्ज कराया, कोतवाली पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो पता लगा कि शहडोल जिला मुख्यालय जय स्तंभ चौक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाला विनय कुंडे और उसका साथी विनय मलिक ने मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था, दोनो शहडोल नगरपालिका के सफाई कर्मचारी है।

आरोपी से पूछतछ में जुटी पुलिस

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी विनय कुंडे को पकड़ा लिया है। जबकि उसका साथी विनय मलिक अभी भी फरार है। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1040031222″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews