कुछ घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, कई घरों में कमर तक घुसा पानी, लोगों का लाखों का सामान हुआ ख़राब

नगरपालिका के लापरवाही के चलते आम जनता रात भर परेशान होती रही। लोगो में भारी आक्रोश हैं, आम जन अपने नुकसान के भरपाई की बात कर रहें हैं।
shahdol news

Shahdol News : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में बीती रात दो घण्टे हुई तेज बारिश से शहर की सड़के जलमग्न हो गई। सड़क मे घुटने तक पानी भर गया। जिससे यातायात आवागमन कई घंटो तक बाधित रहा। शहर की सड़के नाले मे तब्दील हो गई। सिंहपुर रोड़ स्थित रायपुर, डिंडोरी और मंडला जाने वाला मुख्य मार्ग में रेलवे क्रॉसिंग क्रॉसिंग के पास पोंडा नाला मे जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। जहां तेज बारिश के कारण आवागमन बंद हो गया है। वही स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा कारणों से मार्ग को बेरिकेड लगाकर एहतियातन बंद करा दिया। रक्षा बंधन त्योहार के चलते दुरस्त ग्राम से आये ग्रामीण जो खरीददारी करने आये लोग भी बारिश मे फसें रहें।

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाढ़ की स्थिति

कुछ घंटे हुई बारिश के चलते पूरा शहर तरबतर हो गया। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाढ़ की स्तिथि बन गई। पूरी रात सैकड़ों घरों के लोग पानी निकालने में परेशान होते रहें। वहीं उनका लाखो का सामान ख़राब हो गया। कई लोगों के वाहन भी पूरी तरह पानी में डूब जाने कि वजह से ख़राब हो गये।

[dgv_vimeo_video id=”1000053844″]

[dgv_vimeo_video id=”1000053903″]

नगरपालिका के लापरवाही के चलते आम जनता रात भर परेशान होती रही। यही हाल गाँधी चौक, एक्सिस बैंक के सामने, बुढ़ार चौक और लल्लू सिंह चौराहे कि बनी रही। लोगो में भारी आक्रोश हैं, आम जन अपने नुकसान के भरपाई की बात कर रहें हैं।
शहडोल से राहुल सिंह राणा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1000053799″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews